भारत के कितने नाम है? | भारत के 7 प्रमुख नाम की सूची
भारत पूरी पृथ्वी पर इकलौता ऐसा देश है जिसे भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है, भारत का इतिहास काफी पुराना है और यहां कई राजाओं और कई देशों ने राज किया है, जिसके चलते भारत को कई नाम प्राप्त हुए हैं।
अगर आप एक भारतीय हैं तो आपको यह जानकारी अवश्य होनी चाहिए, कि Bharat ke kitne naam hai, भारत को किन-किन नामों से जाना जाता है, अगर आपको नहीं पता कि भारत के दूसरी क्या नाम है तो यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा ज्ञानवर्धक साबित होगा।
क्योंकि इस लेख में हम पढेंगे भारत को कौन-कौन से नाम प्राप्त हुए हैं तथा वर्तमान में भारत का आधिकारिक नाम क्या है।
भारत के 7 प्रमुख नाम कौन-कौन से हैं? (How many name of india)
अगर हम अपने इतिहास की पुरानी किताबें उठाकर पढ़ते हैं तो उसमें हमें पढ़ने को मिलता है कि भारत कभी सोने की चिड़िया हुआ करता था और भारत को पहले सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, और इसके कारण पर कई देशों ने आक्रमण किया है, साथ ही कई मुगल राजाओं ने भारत के ऊपर कई वर्षों तक राज किया है।

तथा मुगल शासकों से भी ज्यादा अंग्रेजों ने भारत को लूटा है और ऐसे में भारत को कई नाम प्राप्त हुए हैं जिनमें से मुख्य रूप से भारत को इन 7 नामों से जाना जाता है।
संख्या | भारत के 7 नाम की सूची (all name of india) |
---|---|
1 | भारत |
2 | हिंदुस्तान |
3 | इंडिया |
4 | जंबूद्वीप |
5 | हिन्द |
6 | आर्यावर्त |
7 | भारतखण्ड |
हालांकि इनमें से कुछ नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किए गए हैं साथ ही इनके अलावा कुछ और ऐसे नाम भी है जो भारत को प्राप्त हुए हैं, जिनके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।
दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज कौन है?
भारत देश के विभिन्न नाम की सूची
भारत एक स्वतंत्र और शांतिप्रिय देश है जिसने अपने इतिहास में कभी भी किसी देश के ऊपर आक्रमण नहीं किया है, भारत देश में लोग आपस में एक दूसरे के साथ प्यार और मोहब्बत से रहते हैं। साथ ही भारत इकलौता ऐसा देश है जिसमें सभी धर्मो के लोग रहते हैं।
भारत का इतिहास काफी पुराना है जिसके कारण भारत पर बहुत से राजाओं ने शासन किया है साथ ही कुछ देशों ने यहां राज भी किया है और इन्हीं सभी के चलते भारत को भिन्न भिन्न प्रकार के नाम प्राप्त हुए हैं जिनकी सूची यहां आपके साथ साझा की गई है।
- भारतखण्ड
- जम्बूद्वीप
- हिमवर्ष
- अजनाभवर्ष
- भारतवर्ष
- सिंधु
- आर्यावर्त
- हिन्द
- हिन्दुस्तान
- इंडिया
- भारत
- सोने की चिड़िया
खेलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानें
वर्तमान समय मैं भारत का आधिकारिक नाम क्या है? (Real name of india)
जैसा की अभी हमने आपको बताया भारत को विभिन्न नामों से जाना जाता है, पर वर्तमान समय में भारत को आधिकारिक रूप से इन तीन नामों से जाना जाता है, भारत इंडिया और हिंदुस्तान।
संख्या | भारत के आधिकारिक नाम |
---|---|
1 | भारत |
2 | इंडिया |
3 | हिंदुस्तान |
भारत में सबसे दबंग जिला कौन सा है?
भारत का सबसे पुराना नाम क्या है? | भारत का नाम सबसे पहले क्या था?
अगर बात की जाए भारत का सबसे पुराना नाम क्या है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत का इतिहास काफी पुराना है और हमारे भारत के इतिहास के ग्रंथों के अनुसार यहां सबसे पहले संस्कृत भाषा का जन्म हुआ था और संस्कृत भाषा में पहले भारत को “आर्यावर्त” के नाम से जाना जाता था।
क्योंकि उस वक्त भारत में आर्य समाज के लोग रहा करते थे। इसलिए भारत का सबसे पुराना नाम “आर्यव्रत” है।
भारत का सबसे बड़ा अपराधी कौन है?
भारत का वह नाम जिसने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है?
दोस्तों अगर आप एक भारतीय हैं तो आप इस बात से भलीभांति परिचित होंगे, कि भारत को कभी “सोने की चिड़िया” कहा जाता था, क्योंकि भारत में धन संपदा कि कभी कोई कमी नहीं थी, यहां सोने के बड़े-बड़े भंडार हुआ करते थे।
और भारत की पूरी संपदा राजा महाराजाओं के पास हुआ करती थी साथ ही यहां हम आपको बता दें, भारत धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी का निवास स्थान है। ऐसे में भारत में धन का सर्वाधिक मात्रा में होना कोई अचंभे की बात नहीं है।
पर जैसे-जैसे समय गुजरता गया वैसे वैसे भारत में दूसरे देशों और दूसरी राज्यों के लोगों का निवास होने लगा और भारत की नागरिकों के अंदर अंग्रेजों द्वारा फूट डालो राज करो की नीति ने भारत को पूरी तरह से बिखेर दिया था।
इसका पूरा फायदा अंग्रेजों ने उठाया और अंग्रेजों ने भारत की पूरी धनसंपदा खाली कर दी यहां तक की भारत का बेशकीमती कहे जाने वाला हीरा कोहिनूर भी आज इंग्लैंड की महारानी के ताज में जुड़ा हुआ है।
दोस्तों पर इतना सब कुछ भारत के साथ होने के बावजूद भी आज भारत फिर से “सोने की चिड़िया” होने का प्रमाण देता हुआ नजर आ रहा है, आज भारत हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ रहा है।
भारत की सबसे लंबी सुरंग: भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन कौन सी है इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
कुतुब मीनार का निर्माण कब और किसने करवाया
People also ask: आपके पूछे गए सवाल
Q : आजादी से पहले भारत का क्या नाम था?
Ans: आजादी से पहले भारत को जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, अजनाभवर्ष, हिन्दुस्तान और हिन्द के नाम से जाना जाता था।
Q : भारत का असली नाम क्या है?
Ans: भारत के प्राचीन पुराणों के अनुसार भारत का नाम ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम से हमारे भारत का नाम “भारतवर्ष” रखा गया था, और आज भारत देश को भारत के नाम से जाना जाता है।
Q : इंडिया शब्द कहां से आया है?
Ans: भारत में जब सिंधु सभ्यता हुआ करती थी, उस वक्त भारत को “सिंध” के नाम से जाना जाता था, और उस वक्त भारत में यूनानी शासक हुआ करते थे और यूनानी भाषा में सिंधु को “इंडो या इंडस” कहते थे, और जब भारत में अंग्रेजों का राज हुआ उस वक्त भारत में लेटिन भाषा का आगमन हो गया था और लैटिन भाषा में “इंडो” नाम को बदलकर इंडिया रखा गया था।
Q : हिंदुस्तान शब्द किसने दिया था?
Ans: 13वीं शताब्दी के शासक “मिनहाज-ए सिराज” (Minhaj A Siraj) ने भारत को “हिंदुस्तान” नाम दिया है।
Q : भारत के इतने सारे नाम क्यों हैं?
Ans: भारत के भिन्न-भिन्न नाम होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत का इतिहास काफी ज्यादा पुराना है और भारत में कई राजाओं ने राज किया है, साथ ही यहां पर काफी लंबे समय तक अंग्रेजी शासन का भी राज रहा है जिसके चलते भारत को भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता था इसलिए आज भारत के इतने सारे नाम मौजूद हैं।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
इन्हें भी पढ़ें: