जानकरी

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची और उनके वैज्ञानिक नाम

5/5 - (6 votes)

Bharat ke rashtriya pratik, list of national symbols of india, bharat ka rashtriy chinh, bharat ka rashtriy gan, bharat ke rashtriya mudra, भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची, राष्ट्रीय प्रतीकों के वैज्ञानिक नाम क्या है

Telegram

भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान भारत के राष्ट्रीय प्रतीक है, भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक भारतीय संस्कृति का एक मूलभूत हिस्सा है, और अगर देखा जाए तो भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक एक तरह से भारत की नीव का काम करते हैं, क्योंकि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के कारण ही भारत की अपनी एक पहचान हैं।


दोस्तों जिस तरह हर इंसान की पहचान उसके नाम से होती है उसी प्रकार भारत की पहचान उसके राष्ट्रीय प्रतीकों के कारण है, और अगर आप एक हिंदुस्तानी हैं तो आपको भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक कौन-कौन से हैं इसकी जानकारी होनी चाहिए।


आज के इस लेख में हमने आपको भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची बताई है साथ ही यहां आपको national symbols of india, भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के वैज्ञानिक नाम क्या है इससे संबंधित भी पूरी जानकारी दी है।

Jump To

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची और उनके वैज्ञानिक नाम क्या है? (Bharat ke rashtriy pratik)

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का नाम क्या है?तिरंगा
भारत का राष्ट्रीय पक्षी कोन सा है?मोर
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् क्या है?अशोक स्तम्भ
भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?कुछ नहीं
भारत का राष्ट्रीय गान कोन सा है?जन गण मन
भारत का राष्ट्रगीत क्या है? वन्दे मातरम्
भारत का राष्ट्रीय जलचर पशु कौन सा है?डॉलफिन
भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?बाघ
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कोनसा हैं?बरगद का पेड़
भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है?कमल
भारत का राष्ट्रीय फल क्या है?आम
भारत की राष्ट्रीय नदी कोन सी है?गंगा
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?रुपया
भारत के राष्ट्रपिता कौन है?महात्मा गांधी
भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार कोनसा हैं?भारत रत्न
भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है?कुछ नहीं
भारत का राष्ट्रीय दिवस कौन से हैं?गणतंत्र दिवस, गाँधी जयंती और स्वतंत्रता दिवस
भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौन सा है?साका कैलेंडर
भारत की राष्ट्रीय आधिकारिक लिपि क्या है?देवनागरी

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का नाम क्या है?

भारत की पहचान कहे जाने वाला भारत का राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” है, भारतीय संविधान में राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 में अपनाया गया था, भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीन रंग मौजूद है केसरिया, सफेद और हरा, यह तीनों ही रंग समान अनुपात में तिरंगे के अंदर सम्मिलित किए गए हैं।

और भारत के तिरंगे में तीन रंगों का समावेश होने के कारण इसे तिरंगा कहा जाता है, भारतीय तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग को रखा गया है, और बीच में सफेद रंग दिया गया है और सफेद रंग के बीच में गहरे नीले रंग का एक चक्र बनाया गया है, इसके अंदर पूरी 24 लाइन बनी होती है, इसके बाद आखिरी में हरा रंग दिया गया है।

और यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें, तिरंगे में जो चक्र बना हुआ है, उसे अशोक स्तंभ से लिया गया है क्योंकि अशोक स्तंभ में भी बिल्कुल इसी तरह का चक्र बना हुआ है जिसके अंदर भी पूरी 24 लाइनें बनी हुई है आगे आपको अशोक स्तंभ की भी जानकारी दी गई है।

दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय पक्षी कोन सा है?

भारत का राष्ट्रीय पक्षी “मोर” है, क्योंकि मोर के पंखों में काफी सुंदर रंगों का समावेश है जो कि हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाता है, इसलिए मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है, और आपको बता दें भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन मोर ही है।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् क्या है?

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह “अशोक स्तंभ” है, और अशोक स्तंभ को प्राचीन समय के सम्राट अशोक के साम्राज्य के सारनाथ के अंदर बने स्तंभ से लिया गया है, और भारतीय संविधान में अशोक स्तंभ को 26 जनवरी 1950 को सम्मिलित किया गया है, अशोक स्तंभ के ऊपर देवनागरी लिपि के अंदर यानी कि हमारी मातृभाषा हिंदी में “सत्यमेव जयते” लिखा हुआ है।

अशोक स्तंभ के अंदर 4 शेर मौजूद है, साथ ही इसके अंदर एक चक्र भी बना हुआ है जिसके अंदर 24 लाइने हैं, और इस चक्र को हिंदू धर्म में धर्म चक्र कहा जाता है, साथ ही यहां हम आपको बता दें यह चक्र हमारे भारतीय ध्वज तिरंगे के अंदर भी बना हुआ है।

भारत के 10 सबसे छोटे जिलों के नाम की सूची

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?

दोस्तों आपने अपने स्कूल की सामाजिक ज्ञान की पुस्तक में यह पढ़ा होगा कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है पर यहां हम आपको बता दें, भारत सरकार के द्वारा अभी तक किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल के रुप में सम्मिलित नहीं किया है, भारत ने एक समय में हॉकी खेल के अंदर लगातार छह स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

और उसके बाद से भारत के लोग भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी मानने लगे हैं पर हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल नहीं है और ना ही कोई और खेल हमारा राष्ट्रीय खेल है।

भारत का राष्ट्रीय गान कोन सा है?

भारत के संविधान में 24 जनवरी वर्ष 1950 को  “जन गण मन” को भारत का राष्ट्रगान निर्धारित किया है, जन गण मन राष्ट्रीय गान को रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा है, और इस राष्ट्रगान को सर्वप्रथम 27 दिसंबर वर्ष 1911 के अंदर कोलकाता सत्र में गाया गया था।

अमेज़न जंगल से जुड़े रोचक तथ्य की जानकारी हिंदी में

भारत का राष्ट्रगीत क्या है?

भारत का राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” है, जिसे वर्ष 1950 के अंदर आधिकारिक तौर पर “वंदे मातरम” को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में निर्धारित किया गया था, और इस गीत को बंकिमचन्द्र चंद्र चटर्जी द्वारा बंगाली और संस्कृत में लिखित उपन्यास आनन्दमठ् से लिया गया था।

वंदे मातरम गान को सर्वप्रथम रविंद्र नाथ टैगोर ने वर्ष 1896 में गाया था।

भारत का राष्ट्रीय जलचर पशु कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय जलचर पशु “डॉल्फिन” को कहा जाता है, और भारत के अंदर डॉल्फिन गंगा नदी के अंदर सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है, डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलचर पशु इसलिए नियुक्त किया गया है क्योंकि यह पशु  मात्र साफ और शुद्ध जल के अंदर ही जीवित रह सकते हैं।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

Bharat ka rashtriya pashu: भारत का राष्ट्रीय पशु “बाघ” है, भारत के रॉयल बंगाल टाइगर को वर्ष 1973 में भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है, यह बाघ अत्यधिक बलशाली और दोड़ने में काफी ज्यादा सक्षम होता है, इसके शरीर के ऊपर पी ले रंग की धारियां बनी होती है, साथ ही इसे भारत में तेंदुए के नाम से भी जाना जाता है और भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का वैज्ञानिक नाम “पैन्थरा टाईग्रिस” है।

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कोनसा हैं?

भारत के राष्ट्रीय वृक्ष का नाम “बरगद का पेड़” है, इसे भारत में एकता का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह एक बहुत बड़ा और काफी ज्यादा दूरी में फैलने वाला पेड़ है जिसकी बड़ी-बड़ी और मजबूत शाखाएं होती हैं जिसके ऊपर अधिकांश तौर पर पक्षी अपना घर बनाते हैं और यही बरगद के पेड़ पर ही ज्यादातर पक्षी रहना पसंद करते हैं।

10 से लेकर 1 करोड में कितने जीरो होते हैं?

भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है?

भारत के राष्ट्रीय फूल का नाम “कमल” है, जिसका वैज्ञानिक नाम “नील्यूम्बो न्यूसीफेरा” रखा गया है, कमल का फूल बाकी खुशबूदार और मनमोहक फूलों में सबसे सस्ते दाम मे मिल जाता है, कमल के फूल का उपयोग खाने के पदार्थों के अंदर भी किया जाता है, कमल के इस्तेमाल से काफी चीजें बनाई जाती है। 

भारत का राष्ट्रीय फल क्या है?

भारत के राष्ट्रीय फल का नाम “आम” है, जिसका वैज्ञानिक नाम “मैनजीफेरा इंडिका” रखा गया है, आपकी जानकारी के लिए बता दे, जिस तरह आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है उसी प्रकार फलों का राजा “आम” को कहा जाता है।

भारत की राष्ट्रीय नदी कोन सी है?

भारत की राष्ट्रीय नदी का नाम “गंगा” है, यह भारत की सबसे पवित्र नदी है, इस नदी का जल हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पवित्र और पूजनीय है, गंगा नदी की उत्पत्ति हिमालय की सबसे ऊंचे पहाड़ गंगोत्री ग्लेशियर से होती है।

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?

“रुपया” भारत की एकमात्र राष्ट्रीय मुद्रा है, और रुपया को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में INR के नाम से जाना जाता है।

फूलों की घाटी किसे कहते हैं?

भारत के राष्ट्रपिता कौन है?

भारत के राष्ट्रपिता “महात्मा गांधी” जी को कहा जाता है, और यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को सिंगापुर के एक रेडियो स्टेशन के माध्यम से संदेश प्रसारित कर गांधी जी को राष्ट्रपिता कहा था, और इसके बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 30 जनवरी 1948 को रेडियो का इस्तेमाल कर भारत के सभी निवासियों को यह संदेश दिया था कि हमारे राष्ट्रपिता अब नहीं रहे।

और इसके बाद से महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता संबोधित कर दिया गया।

भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार कोन सा हैं?

भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “भारत रत्न” है, और भारत रत्न पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो कि नामुमकिन कार्य को कर दिखाते हैं या जिन्होंने कोई अद्भुत आविष्कार किए हो या कोई ऐसा कार्य जो कि भारतीय समाज और भारतीय इतिहास के लिए कारगर साबित हुआ हो उसे ही भारत रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आधिकारिक तौर पर भारत की अभी तक कोई भी राष्ट्रीय भाषा घोषित नहीं की है पर भारत के अंदर अधिकांश तौर पर हिंदी भाषा बोली जाती है, इसलिए हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा माना जाता है। और अनुच्छेद 343 भारत के संविधान के तहत हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा घोषित किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौनसा है?

भारत का राष्ट्रीय दिवस कौन से हैं?

भारत के तीन राष्ट्रीय दिवस हैं गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती मनाई जाती है, और हर वर्ष 26 जनवरी के दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, इसी के साथ साथ हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर “सरकारी सिविल कैलेंडर” को कहा जाता है, जोकि पूरी तरह से हिंदू धर्म के शक संवत पर बना हुआ है।

भारत की राष्ट्रीय आधिकारिक लिपि क्या है?

भारत की आधिकारिक बीपी “देवनागरी” है, देवनागरी के इस्तेमाल से हिंदी भाषा लिखी जाती है।

महाभारत के रचयिता कौन है, किसने लिखा है महाभारत

भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों के वैज्ञानिक नाम

अभी हमने जाना भारत के रा ष्ट्रीय प्रतीकों के नाम क्या है पर अब आपको भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के वैज्ञानिक नाम क्या है इसकी पूरी जानकारी दी गई है तो आइए जानते हैं सभी प्रतीकों के वैज्ञानिक नाम क्या है।

भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का वैज्ञानिक नामपैन्थरा टाईग्रिस
भारत के राष्ट्रीय फल आम का वैज्ञानिक नाममैनजीफेरा इंडिका
भारत के राष्ट्रीय फूल कमल का वैज्ञानिक नामनील्यूम्बो न्यूसीफेरा
भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का वैज्ञानिक नामपावो क्रिस्टेटस
भारत के जलचर पशु डॉल्फिन का वैज्ञानिक नामप्लैटिनिस्ट गैंगेटिका

 यह है दुनिया का सबसे बड़ा चोर

भारत के प्रतीकों के अंग्रेजी नाम

यहां हमने भारत के सभी प्रतीकों के अंग्रेजी नाम क्या है या भारत के प्रतीकों को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं इसकी पूरी जानकारी दी है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के हिंदी नामभारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के अंग्रेजी नाम
तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज)Tiranga (national flag of india)
मोर (राष्ट्रीय पक्षी) Peacock (national bird of india)
अशोक स्तम्भ (राष्ट्रीय चिन्ह्) Ashoka Pillar (national emblem of india)
जन गण मन (राष्ट्रीय गान)Jan Gan Man (national anthem of india)
वन्दे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) Vande Mataram (national song of india)
डॉलफिन (राष्ट्रीय जलचर पशु)Dolphin (national water animal of india)
बाघ (राष्ट्रीय पशु)Tiger (national animal of india)
बरगद का पेड़ (राष्ट्रीय वृक्ष)  Banyan Tree (national tree of india)
कमल (राष्ट्रीय फूल) Lotus (national flower of india)
आम (राष्ट्रीय फल)Mango (national fruit of india)
गंगा (राष्ट्रीय नदी) Ganga (national river of india)
रुपया (राष्ट्रीय मुद्रा)Rupee (national currency of india) 
हिन्दी (राजभाषा)Hindi (official language of india)

न्याय करने वाला ही निकला भारत का सबसे बड़ा चोर

People also ask: आपके पूछे गए सवाल

Q1: भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?

Ans: कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय फूल है।

Q2: भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है?

Ans: भारत का राष्ट्रीय फल आम है।

Q3: क्या हिंदी भाषा में भारत की राष्ट्रीय भाषा है?

Ans: जी नहीं, हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है पर हिंदी भाषा को आधिकारिक तौर पर भारत की राजभाषा घोषित किया गया है।

Q4: क्या होगी भारत का राष्ट्रीय खेल है?

Ans: जी नहीं, भारत का राष्ट्रीय खेल “हॉकी” नहीं है बल्कि भारत का अभी तक कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है।

होम पेज पर जाने के लिएयहां क्लिक करें।
Telegram

Panchal

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Lakhan Panchal है और मैं इस Blog का Founder हूं, AxialWork.com वेबसाइट पर आप mobile review, apps review, mobile games, earn money, gk, full form, apps download से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jump To

Index