मृत्यु उपरांत शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज की सूची
धरती पर जो भी जन्मा है उसका एक दिन वापस जाना निश्चित है ऐसे में जब हमारे किसी चाहने वाले की मृत्यु हो जाती है तो हमें उससे काफी ज्यादा दुख पहुंचता है और उस दुख को व्यक्त करने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं होते हैं,
और जब हमारे किसी ऐसे रिश्तेदार की मृत्यु हो जाती है जो कि हम से काफी ज्यादा दूर रहता है और उसके पास पहुंचना संभव नहीं होता है तो ऐसे में हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता बचता है कि हम उसे एक शोक संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि प्रदान करें।
ताकि मृत व्यक्ति के परिवार वालों को थोड़ी हिम्मत मिल सके और इस दुख की घड़ी से वह बाहर निकल सके, ऐसे में दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको death message in hindi, death anniversary & shradhanjali message, शोक संदेश में क्या लिखना चाहिए, मृत्यु का शोक संदेश कैसे लिखा जाता है, भावपूर्ण श्रद्धांजलि कैसे दे, से संबंधित जानकारी दी है।
यहां पर हमने आपकी परेशानी दूर करने के लिए 70 से भी ज्यादा भावपूर्ण शोक संदेश बताए हैं, जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं और जो आपको अच्छा लगे उसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
मृत्यु का शोक संदेश कैसे लिखा जाता है?
अगर आपको नहीं पता कि मृत्यु का शोक संदेश कैसे लिखा जाता है तो यहां हम आपको बता दें मृत्यु का शोक संदेश लिखने के लिए आप यहां बताई गई निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं और यहां बताए गए अनुसार आप एक अच्छा शोक संदेश लिख सकते हैं।
No 1: आपको शोक संदेश में सबसे पहले मृत व्यक्ति को संबोधित करना होता है अगर मृत व्यक्ति आपसे बड़ा है तो आपको “श्रीमान” का उपयोग करके उसका नाम लिखना है, और यदि मृत व्यक्ति आपसे छोटा है तो आपको “प्रिय” जैसे शब्द का उपयोग करके उसका नाम लिखना है।
No 2: अब आपको मृत व्यक्ति के मरने पर कितना दुख हुआ, इस बात को शब्दों में लिखकर बयान करना है।
No 3: शोक संदेश में आप मृत व्यक्ति के साथ बिताए अपने लम्हों को याद करके, कुछ अच्छे लम्हों को संदेश में लिखें।
No 4: आप अपने शौक संदेश के अंदर मृत व्यक्ति के परिवार वालों को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की हिम्मत दिलाएं।
No 5: आप अपने शोक संदेश के अंदर मृत व्यक्ति के परिवार वालों को किसी भी चीज, वस्तु या रुपए पैसे से लेकर कोई भी मदद की आवश्यकता हो तो उसे पूरा करने का प्रस्ताव प्रदान करें, साथ ही उनसे कहे कि आप इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ है।
हम उम्मीद करते हैं आपको समझ आ गया होगा कि, किसी के मरने पर क्या लिखें और मरे हुए व्यक्ति को श्रद्धांजलि कैसे दें।
12 राशियों के नाम, राशि के अक्षर और राशि पहचान चिन्ह
Death shradhanjali message in hindi
अगर आप किसी व्यक्ति के मरने पर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे कि:- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किसी मरे हुए व्यक्ति को श्रद्धांजलि मैसेज करना चाहते हैं, पर आपको नहीं पता कि “Death shradhanjali message in hindi, मृत आत्मा को श्रद्धांजलि कैसे दें”, श्रद्धांजलि मैसेज में आप क्या लिखे, तो आप यहां बताए गए मैसेज का प्रयोग कर सकते हैं जो कि निम्नलिखित हैं।
संख्या | श्रद्धांजलि मैसेज |
---|---|
1 | जीवन एक कहानी के अंत के समान है,जीवन के बाद मृत्यु सबको मिलनी है। |
2 | आने वाला एक दिन वापस जरूर जाता है,पर जो वापस गया वह लौट कर कभी नहीं आता है। |
3 | खाली हाथ आए थे,खाली हाथ जाना है,फिर मौत क्यों घबराना है। |
4 | जन्म लेने वाला एक दिन वापस चला जाता है,पर पीछे अपनी पुरानी यादें छोड़ जाता है। |
5 | जब भगवान ही धरती पर जन्म लेकर जिंदा नहीं बच पाए, तो हम इंसान जिंदा कैसे बच सकते हैं जो आया है 1 दिन वापस जरूर जाना है। |
6 | आपके साथ हुए इस हादसे के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। भगवान आपको और आपके पुरे परिवार को इस दुख की घड़ी से निकलने की शक्ति प्रदान करें। |
7 | इस दुख की घड़ी में हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
8 | इस दुख की घड़ी में आपको हिम्मत से काम लेना होगा,अपने आप को दुख से बाहर निकाले और अपने परिवार को भी इस दुख की घड़ी से लड़ने की हिम्मत प्रदान करें। |
9 | बात कड़वास से भरी हुई है पर असली सत्य है,जीवन के बाद मृत्यु एक दिन सबको आनी है। |
10 | भगवान के बनाए नियमों से आज तक कौन बचा है,परिवर्तन ही संसार का नियम है,फिर इंसान का शरीर तो एकमात्र जीवन व्यतीत करने का साधन है,आज मेरी तो कल तेरी बारी है मृत्यु तो 1 दिन सबको आनी है।इस दुःख की घडी में हम आपके साथ हैं। |
11 | आपके परिवार में घटित दुःखद घटना का मुझे आज ही पता लगा है,इस दुख भरे समाचार को सुनकर मुझे काफी दुख हुआ,भगवान आपको और आपके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की हिम्मत प्रदान करें। |
12 | भगवान आपको और आपके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकाले।और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो। |
13 | इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की भगवान आपको हिम्मत प्रदान करें। |
14 | इस कठिन समय में मैं आपके साथ हूं और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपको और आपके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी से लड़ने की हिम्मत प्राप्त हो, ॐ शांति!! |
15 | मेरी संवेदना को स्वीकार करें। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और आपको इस दुःख से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। |
16 | भगवान हमारे साथ है, अगर वह हमें दुख देता है तो बाद में सुख भी देता है, कृपया हौसला बनाए रखें और हिम्मत से काम ले। |
17 | मैं समझ सकता हूं कि आपका पूरा परिवार दुख की घड़ी से गुजर रहा है।कृपया हिम्मत से काम ले और हौसला बनाए रखें। |
18 | हम आपका दुख समझ सकते हैं, जितना दुख अभी आपको हो रहा है, उतना ही हमें भी है, भगवान आपको इस दुख से लड़ने की शक्ति दे और जल्द ही आपको इस दुख से बाहर निकाले, आपको मेरी हार्दिक संवेदना! |
19 | वक्त के साथ हर जख्म भर जाता है,पर जो छोड़ कर गया वह वापस नहीं आता है,बस अपने पीछे अपनी यादें छोड़ जाता है,भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
20 | कुछ लोग दिल में इस तरह उतर जाते हैं,मरने के बाद भी हर पल याद आते हैं,कहने को तो हमें छोड़ कर चले गए वो,पर आज भी हमारे दिल में उनकी यादें जिंदा है।भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
Death anniversary message in hindi | Condolence message on death in hindi
जब हमारा कोई करीबी हमें छोड़ कर चला जाता है और हर वर्ष जब उसकी Death anniversary आती है तो उसकी याद हमें हर सताती है, जिसे शब्दों में बयां कर हम अपना दुख दूसरों के साथ बांटते हैं,
और आज दुख बांटने में सोशल मीडिया हमारा काफी अच्छा साथ निभाता है जहां हम अपना दुख तकलीफ और खुशी दूसरे लोगों के साथ बांट सकते हैं, ऐसे में अगर आप अपने किसी करीबी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं और उनके सम्मान में गूगल पर “Death anniversary message in hindi” सर्च कर रहे हैं।
तो आप यहां बताए गए मैसेजेस को देख सकते हैं, यहां हमने पुण्यतिथि से संबंधित कुछ अच्छे मैसेज आपके साथ साझा किए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं।
संख्या | Mrityu shok sandesh in hindi |
---|---|
1 | हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया वो, पर जाते-जाते आंखों में आंसू दे गया वो, आज उनकी पुण्यतिथि पर फिर से एक बार उनकी याद में आंखों से आंसू निकल पड़े। |
2 | इस दुख की घड़ी में भगवान आपके पुरे परिवार को साहस प्रदान करें। |
3 | हम दिल से यह प्रार्थना करते हैं, आपकी आत्मा को शांति मिले, घर में सबको साहस मिले। |
4 | इस दुख की घड़ी में ईश्वर आपको धैर्य प्रदान करे, और आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। |
5 | कुछ लोग इस कदर दिल में उतर जाते हैं, जो मरने के बाद हमारी यादों में अमर हो जाते हैं। |
6 | भले ही आप हमारे साथ न हों, लेकिन आपकी यादें तमाम उम्र हमारे साथ रहेगी। |
7 | यह दुनिया की एक कड़वी सच्चाई है जिसने जन्म लिया है उसे मौत भी एक दिन आनी है, बस अब हम आपकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ कर सकते हैं। |
8 | दोस्त हमारा हमसे रुठ गया, साथ हमारा छोड़कर भगवान के घर चला गया, हे प्रभु यही विनती है तुझसे, अगला जन्म मिले तो एक बार फिर उसे मेरा दोस्त बनाना। |
9 | मरने के बाद बस यादें रह जाती है, किए तुमने कुछ ऐसे अच्छे काम जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता, करते हैं दुआ हम उस रब से भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
10 | अच्छे काम करने वाले अक्सर सबको याद आते हैं, जब उनका स्वर्गवास होता है तो वह अमर हो जाते हैं। |
11 | हमें जो छोड़कर चला गया है वापस लौट कर नहीं आने वाला, फिर भी करते हैं इंतजार हम उनका, शायद एक बार फिर उनसे मिलने का मौका मिल जाए। |
12 | हमें छोड़कर जो चला गया है, पुण्य तिथि आज उसकी फिर आई है, करके याद उनको आंख हमारी भर आई है। |
13 | जीवन अनमोल होता है, इसे व्यर्थ ही ना जाया करो। कर्म कुछ ऐसे करो जो तुम्हारे जाने के बाद भी लोग तुम्हें याद किया करें। |
14 | जीना मरना किसी के बस में नहीं, जो आया है उसे 1 दिन लौट जाना है, यही विधि का विधान है। |
15 | आपके जाने की मिली जो हमें खबर, आंखों से आंसू नहीं रोक पाए, सोचा नहीं था कभी, हमें छोड़ इतनी जल्दी तुम चले जाओगे। |
16 | कभी नहीं सोचा था साथ आपका छूट जाएगा, जब याद आपकी आती है आंखों से आंसू नहीं रोक पाते हैं, करते हैं दुआ हम रब से भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
17 | हमने एक खास इंसान हमेशा के लिए खो दिया, उनकी यादों ने हमें आज फिर से रोने के लिए मजबूर कर दिया। |
18 | उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा जब भी हमें याद आता है, आंखें नम हो जाती हैं, चेहरे पर उदासी आ जाती है, वैसे तो उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन अब आपको खुद के लिए जीना सीखना होगा। |
19 | भगवान से करते हैं हम यही दुआ आपकी आत्मा को शांति मिले, घर के लोगों को इस दुख की घड़ी से लड़ने की शक्ति मिले। |
20 | उनकी मौत पर हम फूट-फूटकर रोए, आज भी करते हैं जब याद हम उनको आंखों से आंसू निकल जाते हैं, पर बस अब यादें ही तो है जिन्हें याद कर करके जिए जा रहे हैं। |
21 | उनके मरने के बाद से हम बहुत दुखी हैं, अब हमारे जीवन में उनकी खलने लगी है, वो पास हमारे नहीं हैं, इसलिए आंखों में नमी आ गई है। |
22 | साथ था जो हमारे उसका जीवन समाप्त हो गया, भगवान को वो प्राप्त हो गया, उन्हें वहां अच्छा जहांन मिल गया होगा। |
23 | हमारी सहानुभूति आपके साथ है, वो दूर चले गए हैं, पर दिल के आज भी पास हैं। |
24 | उनके जाने का हमें आज भी बहुत गम है, जितना भी जता लें हम पर सब कम है। |
25 | परिवार के सभी दुख दूर हो जाएं, जो छोड़ कर चला गया हैं उसकी आत्मा को शांति मिल जाए। |
26 | उनके जाने का बहुत दुख है, आंखें उन्हें याद कर नम हो गईं हैं। |
27 | उनकी बातों से हर दुःख दर्द मिट जाता था, वो हमें बात-बात पर हंसा देता था, पर अब वो हमे रूलाकर चला गया। |
28 | हमारी संवेदनाएं आपके पुरे परिवार के साथ हैं, आपके दुख का हमें पूरी तरह एहसास है, वो हमारे दिल के बहुत करीब थे। पर ईश्वर के आगे किसकी चली है उसे जो मंजूर है वही होता है। |
29 | हम दुआओं में उन्हें याद करते हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले, ऐसी भगवान से फरियाद करते हैं। |
30 | उनके साथ बिताए पल हमें आज भी याद है, जब भी जिक्र करता है कोई उनका, दिल और दिमाग में सिर्फ उन्हीं का ख्याल आता है। |
31 | जन्म देने वाले ने पहले से ही सब की मौत लिखी हुई है, समय आने पर सभी को चले जाना है। |
32 | किस्मत में लिखी लकीरों को कोई मिटा नहीं सकता, लकीरों में लिखा मौत का दिन कभी टल नहीं सकता, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
33 | भले ही उनके शौक में शामिल हम नहीं हो पाए हैं, पर हमारा साथ हरदम आपके साथ है। |
34 | किस्मत में लिखा कोई टाल नहीं सकता, किसी के दुख को कोई कम नहीं कर सकता, जो दुख आज आपको मिला है उससे कभी हम भी गुजरे हैं, इसलिए आपके दुख को अच्छी तरह समझ सकते हैं, बस हिम्मत रखे रखना, दुख के पल जल्दी चले जाएंगे। |
35 | जब भी हमें कोई तकलीफ होती थी, वह उसे संभाल लेते थे, पर अब वह हमें छोड़ कर चले गए, अब हमारा साथ कौन निभाएगा। |
36 | एक दिन मरना सभी को है, जो हर इंसान जानता है, पर फिर भी कोई इस पर यकीन नहीं करता, जब हमें छोड़कर कोई चला जाता है, तो बहुत दुख होता है। |
37 | हमें उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर काफी दुख हुआ, इस समाचार को सुनकर हमारी आंखों में आंसू आ गए, भगवान इस दुख की घड़ी में आपका साथ दे। |
38 | भगवान की मर्जी के आगे किसकी चली है, हमारी हर सांस पर सिर्फ उन्हीं का हक है, जब उनकी मर्जी होती है वह हमें बुला लेते हैं, पर जाते-जाते हमारे पीछे हजारों आंखों में आंसू दे जाते हैं। |
39 | दुख भरे इन पलों में खुद को कभी अकेला मत समझना, हम हमेशा आपके साथ हैं कभी हमें भी याद कर के देख लेना। |
40 | माना हम आपसे काफी ज्यादा दूर हैं पर हमारी दुआएं हमेशा आपके साथ है, उनके जाने का गम हमें भी सता रहा है, पर इसे शब्दों में बयां करने के लिए हमारे पास शब्द ही नहीं है। |
41 | जन्म और मरण उस ईश्वर के ही हाथ है, किसे कब जाना है, सब पहले से लिखा हुआ है, जन्म लेने पर खुशी मिलना और मृत्यु होने पर दुख मिलना ईश्वर का लिखा लेख है, जिसे कोई बदल नहीं सकता। कृपया अपने आपको हिम्मत दें। |
42 | सभी को अपने परिवार से प्रेम होता है, और परिवार में से किसी के चले जाने पर हमें काफी दुख होता है, और यह सबको पता है जो आया है उसे एक दिन जाना है, फिर भी हम किसी के जाने पर बहुत रोते हैं। |
43 | इंसान का शरीर नश्वर होता है पर उसकी आत्मा अमर होती है, इंसान के किए गए धर्म और कर्म के आधार पर ही उसका अगला जन्म होता है, आपके पिताजी ने अपने जीवन में धर्म और कर्म काफी ज्यादा किया है जरूर उन्हें भगवान के चरणों में जगह प्राप्त हुई होगी, कृपया अपने आप को हिम्मत प्रदान करें। |
44 | जब वह हमारे साथ थे, उस वक्त उन्हें याद करके रोते हुए भी हंसने लगता था, पर आज जब वह हमारे साथ नहीं है तो उन्हें याद करके आंखों से आंसू नहीं रुकते हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
45 | दुख के समय हम हमेशा आपके साथ हैं, हमारी प्रार्थना है आप हमेशा सुखी रहे और हंसते रहें, इस मुश्किल वक्त में खुद को अकेला बिल्कुल भी ना समझे हम आपके साथ खड़े हैं, कृपया अपने आप को संभाले और पूरे परिवार का ध्यान रखें। |
46 | खबर मिलते ही हमें बहुत दुख हुआ कि आज हमारे बीच एक पुण्य आत्मा नहीं रही, वह हमसे अब बहुत दूर जा चुके हैं, पर आज भी उनकी यादें हमारे अंदर जीवित हैं जो उन्हें अमर बना देती है। |
47 | हम दुआ करते हैं कि उनकी आत्मा परमात्मा के अंदर विलीन हो जाए। |
48 | उनके द्वारा किए गए सभी धर्म-कर्म और अच्छे कामों का उन्हें भगवान अवश्य फल प्रदान करेगा और उन्हें अपने चरणों में शरण देगा। |
49 | हम प्रार्थना करेंगे कि उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो। |
50 | आज वह हमारे बीच नहीं रहे पर आज हम जो कुछ भी है सिर्फ उन्हीं की वजह से हैं उन्हीं ने हमें चलना, बोलना, उठकर संभलना सिखाया है, हम दुआ करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। |
हंसाने वाली 100 से भी ज्यादा मजेदार पहेलियां उत्तर सहित
FAQ’s: आपके पूछे गए सवालों के जवाब
Q1: किसी के मरने पर क्या लिखें?
Ans: अपने किसी परिवार वाले रिश्तेदार या जान पहचान वाले की मृत्यु हो जाने के बाद आप उनके सभी परिवार वालों को या रिश्तेदारों को मैसेज के द्वारा मरने वाले की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करने को कह सकते हैं और उन्हें आश्वासन दे सकते हैं कि आप इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
साथ ही इस लेख के माध्यम से हमने आपको किसी के मरने पर क्या लिखें इसकी पूरी जानकारी दी है तो आप हमारे इस लेख को एक बार पूरा अवश्य पढ़ें।
Q2: मरे हुए व्यक्ति को श्रद्धांजलि कैसे दें?
Ans: किसी भी मरे हुए व्यक्ति को आप सोशल मीडिया के माध्यम से भावपूर्ण शोक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं और इस लेख में हमने आपको 100 से भी अधिक श्रद्धांजलि मैसेज बताए हैं, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।
Q3: मृत्यु की सूचना कैसे दें?
Ans: अगर आपके किसी परिवार वाले या किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाती है तो आप उनकी मृत्यु की सूचना व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज करके दे सकते हैं। और यदि आपको नहीं पता मृत्यु का शोक संदेश कैसे लिखा जाता है तो आप हमारे इस लेख को एक बार पूरा अवश्य पढ़ें, इस लेख में हमने आपको मृत्यु का शोक संदेश कैसे लिखते हैं इसकी पूरी जानकारी दी है।
Q4: सबसे अच्छा शोक संदेश क्या है?
Ans: सबसे अच्छा शोक संदेश वह है जो कि भावपूर्ण लिखा गया हो जिसमें आपका दुख नजर आ रहा हूं साथ ही सबसे अच्छा शोक संदेश वह है जिसके अंदर आपने मांगने वाले की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की हुई हो।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
आगे और पढ़ें:
- मियां खलीफा कौन है?
- 3000+ New whatsapp bio हिंदी और अंग्रेजी में
- खेलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानें
- अल्लू अर्जुन की सभी फिल्मों के नाम
- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?