जानकरी

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौनसा है? और किस देश में है?

5/5 - (10 votes)

Duniya ka sabse bada jungle kaun sa hai, world ka sabse bada jungle, vishva ka sabse bada jungle, दुनिया का सबसे बड़ा जंगल किस देश में है।

मनुष्य जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जंगल काफी जरूरी है क्योंकि जंगलों से हमें लकड़ी, औषधि, फल फूल तथा सबसे महत्वपूर्ण ऑक्सीजन प्राप्त होती है, अगर जंगलों को खत्म कर दिया जाए तो इंसान धरती पर जिंदा नहीं बचेगा।

Duniya ka sabse bada jungle

इसलिए हमें जंगलों को बचाना चाहिए और ऐसे मे अगर बात की जाए दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौन सा है और किस देश में स्थित है, तो इससे संबंधित हमने यहां एक नहीं बल्कि पूरे 10 दुनिया के सबसे बड़े जंगल के बारे में बताया है, अगर आप इन जंगलों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

दुनिया के 10 सबसे बड़े जंगल के नाम की सूची

क्रम संख्याजंगलों के नाम
1अमेज़न वर्षावन (Amazon Rainforest)
2कांगो वर्षावन (Congo Rainforest)
3टैगा जंगल (Taiga Forest)
4वाल्डिवियन वर्षावन (Valdivian Rainforest)
5टोंगास जंगल (Tongass Forest)
6सुंदरबन जंगल (Sunderban Forest)
7ट्रॉपिकल वर्षावन (Tropical Rainforest)
8डैंट्री वर्षावन (Daintree Rainforest)
9किनाबालु राष्ट्रीय जंगल (Kinabalu National Park)
10मिंडो नांबिलो क्लाउड जंगल (Mindo Nambillo Cloud forest)

अमेज़न जंगल से जुड़े रोचक तथ्य की जानकारी हिंदी में

No 1: अमेज़न वर्षावन (Amazon Rainforest)

दुनिया के सबसे बड़े जंगलों की सूची में हमारे पास सबसे पहला नाम “अमेज़न वर्षावन” का आता है, जिसकी कुल लंबाई “6.7 मिलियन किलोमीटर” है, कहा जाता है कि अमेज़न वर्षावन इतना बड़ा है कि यह एक पूरा देश बन सकता है जोकि क्षेत्रफल की दृष्टि में दुनिया का 9वा सबसे बड़ा देश होगा।

अमेज़न वर्षावन “गयाना, वेनेजुएला, बोलीविया, पेरू, ब्राज़ील, सूरीनाम, फ्रांस, इक्वेडोर, और कोलंबिया, देश की सीमाओं पर स्थित है, यह पूरे 9 देशों की सीमाओं को छूता है, और यहां 400 से भी अधिक आदिवासी जनजातियों के लोग निवास करते हैं।

इस जंगल में कुल 390 अरब से भी ज्यादा पेड़ पौधे पाए जाते हैं, जिनसे हमारे पूरे भारत को 20% से ज्यादा ऑक्सीजन सिर्फ इसी जंगल से प्राप्त होती है।

दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है?

No 2: कांगो वर्षावन (Congo Rainforest)

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल “मध्य अफ्रीका” में स्थित है, जिसका नाम “कांगो वर्षावन” है, और यह लगभग “23 लाख वर्ग किलोमीटर” तक फैला हुआ है, और इस जंगल का अधिकतम हिस्सा कांगो देश से मिलता है, कांगो जंगल में साल के अधिकतम समय वर्षा लगातार होती हुई देखने को मिलती है।

अमेज़न वर्षावन की तरह यह जंगल भी काफी बड़ा है और इस जंगल में आज भी कुछ जगह ऐसी है जहां इंसान अभी तक नहीं पहुंचा है, साथ ही इस जंगल के अंदर इतनी ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे पाए जाते हैं कि जंगल के कुछ हिस्से में धरती पर सूरज की किरण तक नहीं पढ़ती।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कांगो वर्षावन के जंगलों में 5 नेशनल पार्क बनाए गए हैं, जहां पर अक्सर लोग घूमने जाया करते हैं।

10 से लेकर 1 करोड में कितने जीरो होते हैं?

No 3: टैगा जंगल (Taiga Forest)

दुनिया के सबसे बड़े जंगल की सूची में तीसरे स्थान पर “टैगा जंगल” है, जिसको “boreal forest” के नाम से भी जाना जाता है, साथ ही इसको दुनिया का सबसे बड़ा “भूमि बायोम” भी कहा गया है, यहां सभी प्रजातियों के जीव जंतु पाए जाते हैं, और यह जंगल कुल “17 मिलियन वर्ग किलोमीटर” मैं फैला हुआ है।

टैगा जंगल नॉर्थ अमेरिका से लेकर यूरोप, कनाडा, रूस जैसे सभी एशियाई देशों तक फैला हुआ है, इस जंगल का अधिकतम हिस्सा उत्तरी ध्रुव से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते इस जंगल में काफी ज्यादा ठंड रहती है और इस जंगल को एक और नाम “Cold forest” के नाम से भी जाना जाता है।

No 4: वाल्डिवियन वर्षावन (Valdivian Rainforest)

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा जंगल “वाल्डिवियन वर्षावन” (Valdivian Rainforest) है, जिस का कुल क्षेत्रफल 2,48,100 वर्ग किलोमीटर का है, जोकि साउथ अमेरिका के अंदर स्थित है, और यह पूरा जंगल अर्जेंटीना और चिली मैं फैला हुआ है, 

वाल्डिवियन वर्षावन मैं लगभग 122 से भी ज्यादा प्रजातियों के पेड़ पौधे पाए जाते हैं, और यहां पर हमेशा बारिश होती रहती है जिसके चलते इसे व्हाट्सएप वन भी कहा जाता है, और लगातार बारिश होने की वजह से यह पूरा जंगल कोहरे से ढका नजर आता है।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

No 5: टोंगास जंगल (Tongass Forest)

टोंगास जंगल दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा जंगल है जिसका कुल क्षेत्रफल 68,000 वर्ग किलोमीटर का है, यह जंगल नॉर्थ अमेरिका में स्थित है जोकि नॉर्थ अमेरिका के अलास्का के अंदर फैला हुआ है, साथ ही यहां हम आपको बता दें, यह दुनिया के खतरनाक जंगलों में भी गिना जाता है क्योंकि यहां पर काफी सारे खतरनाक जीव जंतु पाए जाते हैं।

No 6: सुंदरबन जंगल (Sunderban Forest)

विश्व के सबसे बड़े जंगल की सूची में नंबर 6 पर सुंदरबन का जंगल आता है, जिस का कुल क्षेत्रफल 10000 वर्ग किलोमीटर का है, यह जंगल भारत और बांग्लादेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, इस जंगल का लगभग 6000 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा बांग्लादेश मैं स्थित है और बाकी का 4000 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा भारत से जुड़ा हुआ है।

इस जंगल के अंदर टाइगर की संख्या काफी अधिक है और यहां पर आपको सफेद रंग के टाइगर भी देखने को मिल जाते हैं।

फूलों की घाटी किसे कहते हैं? और कहां स्थित है?

No 7: ट्रॉपिकल वर्षावन (Tropical Rainforest)

दुनिया के सबसे बड़े जंगलों में “ट्रॉपिकल वर्षावन” (Tropical Rainforest) सातवा सबसे बड़ा जंगल है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,402  वर्ग किलोमीटर का है, यह जंगल दक्षिण चीन के अंदर फैला हुआ है, इस जंगल के अंदर लगभग 3500 से भी अधिक प्रजातियों के पशु-पक्षी और जीव जंतु पाए जाते हैं।

No 8: डैंट्री वर्षावन (Daintree Rainforest)

दुनिया का आठवां सबसे बड़ा जंगल “डैंट्री वर्षावन” (Daintree Rainforest) है, जिस का कुल क्षेत्रफल 2600 वर्ग किलोमीटर का है, यह पूरा जंगल ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के ऊपर फैला हुआ है, यहां आपको दुनिया के 10000 से भी ज्यादा प्रजातियों के जीव जंतु मिल जाएंगे।

न्याय करने वाला ही निकला भारत का सबसे बड़ा चोर

No 9: किनाबालु राष्ट्रीय जंगल (Kinabalu National Park)

दुनिया का नौवा सबसे बड़ा जंगल “किनाबालु जंगल” (Kinabalu National Park) है, जिसका कुल क्षेत्रफल 754 वर्ग किलोमीटर का है, यह पूरा जंगल मलेशिया देश के अंदर फैला हुआ है, यह जंगल काफी हरा भरा और सुंदर है, जिसके अंदर लगभग 5000 से भी ज्यादा प्रजातियों के पेड़ पौधे पाए जाते हैं।

साथ ही यहां आपकी जानकारी के लिए बता दे, इस जंगल को यूनेस्को ने “हेरिटेज साइट” के रूप में घोषित किया है।

No 10: मिंडो नांबिलो क्लाउड जंगल (Mindo Nambillo Cloud forest)

दुनिया का सबसे बड़ा दसवां जंगल “मिंडो नांबिलो क्लाउड जंगल” (Mindo Nambillo Cloud forest) है, जिसका कुल क्षेत्रफल 192 वर्ग किलोमीटर का है, यह पूरा जंगल साउथ अफ्रीका के अंदर स्थित है जो की एक ठंडा प्रदेश है, और साथ ही यहां पूरे साल बारिश होती रहती है जिसके कारण यह काफी हरा भरा और सुंदर है।

महाभारत के रचयिता कौन है, किसने लिखा है महाभारत

People also ask: आपके सवालों के जवाब

Q : भारत का सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

Ans: भारत का सबसे बड़ा जंगल “सुंदरवन के जंगल” है, जो कि पश्चिमी बंगाल के अंदर स्थित है, इस जंगल का कुल क्षेत्रफल लगभग 10000 किलोमीटर का है, जिसमें से 6000 किलोमीटर बांग्लादेश में और 4000 किलोमीटर भारत में है।

Q : दुनिया का सबसे छोटा जंगल कौन सा है?

Ans: आज बढ़ती आबादी के चलते पूरी दुनिया में धीरे-धीरे छोटे जंगल खत्म होते जा रहे हैं लोग अपनी आबादी को इतना बड़ा कर चुके हैं कि आज दुनिया से छोटे जंगलों का नामोनिशान ही मिट गया है अब ऐसे में यह कह पाना काफी ज्यादा मुश्किल है कि दुनिया का सबसे छोटा जंगल कौन सा है।

Q : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

Ans: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल “कांगो वर्षावन (Congo Rainforest)” है, यह जंगल मध्य अफ्रीका में कांगो देश की सीमा से जुड़ा हुआ है।

होम पेज पर जाएंयहां क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

Panchal

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Lakhan Panchal है और मैं इस Blog का Founder हूं, AxialWork.com वेबसाइट पर आप mobile review, apps review, mobile games, earn money, gk, full form, apps download से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index