जानकरी

दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?

5/5 - (2 votes)

Duniya ka sabse tej daudne wala janwar kaun sa hai, चीते की भागने की स्पीड कितनी है, क्या चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है।

अगर आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर कौन-कौन से हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं, आज की पोस्ट में हमने आपको दुनिया के 10 सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर कौन-कौन से हैं, उनके क्या नाम है, वह किस स्पीड से भाग सकते हैं इसकी पूरी विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

Jump To

विश्व के 10 सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर कौन-कौन से हैं?

स्थानसबसे तेज भागने वाले जानवररफ्तार (Speed)
1चीता (Cheetah)120 km/hr
2प्रांगहॉर्न (Pronghorn)98 km/hr
3स्प्रिंगबॉक (Springbok)88 km/hr
4घोड़ा (Horse)88 km/hr
5ब्लू विल्डबीस्ट (Blue Wildebeest)82 km/hr
6ब्लैकबक (Blackbuck)80 km/hr
7शेर (Lion)80 km/hr
8ग्रेहाउंड (Greyhound Dog)72 km/hr
9अफ्रीका के जंगली कुत्ते (African wild dog)70 km/hr
10जैक रैबिट (Jack Rabbit)60 km/hr
11कंगारू  (Kangaroo)56 km/hr

भारत का पुराना नाम क्या है?

No 1: चीता (Cheetah) – दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर

दोस्तों दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता है क्योंकि चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है, चीता एक फुर्तीला जानवर है जो शिकार करते वक्त अपनी रफ्तार को जीरो से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदलने में सिर्फ 3 सेकंड लगाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, चीते को बड़ी बिल्लियों की प्रजाति का जानवर माना जाता है, चीता बिल्लियों की तरह और बिल्लियों से भी तेज किसी भी पेड़ के ऊपर चढ़ सकता है।

No 2: प्रांगहॉर्न (Pronghorn)

हो सकता है आपने यह नाम पहली बार पढ़ा हो पर यहां हम आपको बता दें प्रांगहॉर्न (Pronghorn) हिरण की एक प्रजाति का नाम है और इस प्रजाति के हिरन सबसे तेज दौड़ते हैं, इन हिरणों की सबसे खास बात यह है कि यह एक स्पीड में दौड़ते हुए बीना रुके लंबी दूरी तय कर सकते हैं और इस प्रजाति के हिरण 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

मेष राशि में कौन से अक्षर आते हैं?

No 3: स्प्रिंगबॉक (Springbok)

सबसे तेज दौड़ने वाले जानवरों की लिस्ट में हमारे पास स्प्रिंगबॉक (Springbok) का नाम तीसरे नंबर पर शामिल है, दोस्तों स्प्रिंगबॉक भी हिरण की एक प्रजाति का नाम है, जो कि अफ्रीका में पाए जाते है, इस प्रजाति के हिरण 88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है साथ ही इस प्रजाति के हिरन 2 मीटर तक की लंबी छलांग लगाने में माहिर हैं।

No 4: घोड़ा (Horse)

दोस्तों घोड़ों का इस्तेमाल हमारे पूर्वजों के जमाने से काफी ज्यादा किया जा रहा है, हमारी पृथ्वी पर जब पहले वाहन नहीं थे तब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए घोड़ों की सवारी की जाती थी, और आज के समय की बात करें तो घोड़ों का इस्तेमाल शादियों के अंदर काफी ज्यादा किया जाता है, साथ ही हॉर्स रेसिंग के लिए भी घोड़े काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, घोड़ों का इतिहास काफी पुराना है, घोड़े 80 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

महाभारत के रचयिता कौन है, किसने लिखा है महाभारत

No 5: ब्लू विल्डबीस्ट (Blue Wildebeest)

ब्लू विल्डबीस्ट दक्षिण अफ्रीका के अंदर पाए जाते हैं और यह हिरण की प्रजाति होती है, इन्हें खुले मैदानों में रहना पसंद है, और इनकी उम्र मात्र 20 वर्ष की होती है इस प्रजाति के हिरण 82 से 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगा सकते हैं।

No 6: ब्लैकबक (Blackbuck)

सबसे तेज भागने वाला जानवर की लिस्ट में हमारे पास नंबर 6 पर ब्लैकबक (Blackbuck) का नाम आता है जोकि हिरण की ही एक प्रजाति है, और इस प्रजाति का सबसे बड़ा दुश्मन चीता है, दोस्तों इस प्रजाति के हिरणों की रफ्तार लगभग एक शेर के रफ्तार के बराबर होती है पर यहां हम आपको बता दें इस प्रजाति के हिरण मात्र 10 से 15 साल ही जीवित रहते हैं और इनके भागने की रफ्तार की बात की जाए तो यह लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकते हैं।

न्याय करने वाला ही निकला भारत का सबसे बड़ा चोर

No 7: शेर (Lion)

शेर को जंगल का राजा कहा गया है क्योंकि यह सभी जानवरों में सबसे ज्यादा ताकतवर होता है, उर शेर अपनी फैमिली बनाकर झुंड में चलता है, इसके साथ ही शेर की गर्जना यानी कि शेर जब दहाड़ता है तो उसकी आवाज लगभग 8 किलोमीटर तक सुनाई देती है। एक शेर का शरीर काफी भारी होता है और वह अपने भारी शरीर को लेकर लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

No 8: ग्रेहाउंड (Greyhound Dog)

ग्रेहाउंड कुत्तों की एक प्रजाति होती है जिन्हें साईथाउंड और ग्रेहाउंड नामक दौड़ने वाले खेलों में शामिल किया जाता है, साथ ही इनका इस्तेमाल सर्कस में किया जाता है, यह एक पालतू कुत्ता है, इन कुत्तों में काफी ज्यादा फुर्ती होती है, और इस प्रजाति के कुत्ते लगभग 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कुत्तों की प्रजाति के अंदर ग्रेहाउंड कुत्ते दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले कुत्ते हैं।

वर्तमान समय में भारत का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?

No 9: अफ्रीका के जंगली कुत्ते (African wild dog)

दोस्तों अफ्रीका के जंगलों में रहने वाले कुत्तों को वाइल्ड डॉग यानी कि जंगली कुत्तों का नाम दिया गया है, यह कुत्ते देखने में बिल्कुल भेड़िये की तरह लगते हैं और यह कुत्ते अक्सर झुंड में रहकर शिकार करते हैं, इस प्रजाति के कुत्ते लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

No 10: जैक रैबिट (Jack Rabbit)

जैक रैबिट खरगोश की प्रजाति का नाम है, जो कि काफी ज्यादा पूर्ति ले और तेज भागने में सक्षम होते हैं इस प्रजाति के खरगोश लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं, साथ ही यह खरगोश काफी लंबी छलांग लगाने में भी माहिर हैं। 

No 11: कंगारू  (Kangaroo)

कंगारू की प्रजाति सबसे अत्यधिक ऑस्ट्रेलिया के अंदर पाई जाती है और यह एक स्तनधारी जीव है साथ ही इसे ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी कहा जाता है, कंगारू 9 मीटर तक की लंबी छलांग लगाने में माहिर है और यह लगभग 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तोड़ सकते हैं।

रेडियो का आविष्कार किसने और कब किया है?

People also ask: आपके पूछे गए सवाल

Q1: कौन सा जानवर बहुत तेज भागता है?

Ans: दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता है क्योंकि चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है, चीता एक फुर्तीला जानवर है जो शिकार करते वक्त अपनी रफ्तार को जीरो से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदलने में सिर्फ 3 सेकंड लगाता है।

Q2: सबसे धीरे दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?

Ans: दुनिया में सबसे धीरे दौड़ने वाला जानवर अमेरिका में पाया जाता है जिसका नाम “स्‍लॉथ (Sloth)” है, यह एक आलसी जानवर है जो 1 मिनट में सिर्फ 1.8 मीटर से लेकर 2.4 मीटर तक ही चल पाता है।

Q3: तेंदुआ कितनी तेज दौड़ता है?

Ans: तेंदुआ 80 से लेकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

Q4: तेंदुआ 1 घंटे में कितना दौड़ सकता है?

Ans: दोस्तों अगर तेंदुए की दौड़ने की ताकत के हिसाब से देखें तो तेंदुआ 1 घंटे में 80 से 130 किलोमीटर तक दौड़ सकता है, पर यदि बात करें कि तेंदुआ बिना रुके 1 घंटे में कितना दौड़ सकता है तो यहां हम आपको बता दें, तेंदुआ 1 घंटे में बिना रुके लगभग 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

Q5: हिम तेंदुआ कहाँ पाया जाता है?

Ans: हिम तेंदुआ ज्यादातर हिमालय के पहाड़ों में और ठंडे प्रांतों के अंदर पाया जाता है।

Q6: घोड़े की स्पीड कितनी होती है?

Ans: घोड़ा 80 से लेकर 88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

Q7: आदमी की रफ्तार कितनी होती है?

Ans: एक इंसान 40 से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

होम पेज पर जाएंयहां क्लिक करें

आगे और पढ़ें:

Panchal

नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम Lakhan Panchal है और मैं इस Blog का Founder हूं, AxialWork.com वेबसाइट पर आप mobile review, apps review, mobile games, earn money, gk, full form, apps download से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index