Jamun Ko English Mein Kya Kehte Hain | जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जामुन का नाम सुनकर आपके मुंह में जरूर पानी आ गया होगा और आपका मुंह खट्टा मीठा हो गया होगा, क्योंकि जामुन खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट और खट्टे मीठे होते हैं।
जामुन फल एक बेरी के समान होता है, जिसे हम भारतीय काफी ज्यादा पसंद करते हैं, दोस्तों पर क्या आपको पता है, Jamun ko english mein kya kahate hain, जामुन खाने से क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है, कब जामुन नहीं खाना चाहिए, जामुन कितने प्रकार के होते हैं, जामुन का इतिहास क्या रहा है।
अगर आपको जामुन से संबंधित इन सभी विषयों की जानकारी नहीं है तो आप हमारा यह लेख पूरा अवश्य पढ़ें, यहां हमने आपको जामुन से संबंधित हर जानकारी दी है।
जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
जामुन का इंग्लिश नाम | Black Plum (ब्लैक प्लम) |
जामुन को इंग्लिश में “ब्लैक प्लम” (Black Plum) कहते हैं, और ब्लैक प्लम के अलावा जामुन को इंग्लिश में कुछ अन्य नामों से भी जाना जाता है, मालाबार प्लम, जावा प्लम, जंबुल, जंबोलन और ब्लैकबेरी, इत्यादि।

जामुन को अन्य भाषाओं में क्या कहते है?
जामुन को हिंदी में क्या कहते हैं? | जामुन, जंबूफल, जंबू, काले बेर |
जामुन को उर्दू में क्या कहते हैं? | جامن |
जामुन को पंजाबी में क्या कहते हैं? | ਜਾਮੁਨ, जामूल |
जामुन को संस्कृत में क्या कहते हैं? | जामुन्, जम्बूफलम् |
जामुन को मराठी में क्या कहते हैं? | जांभूल, जांब, जांभूळ |
जामुन को गुजराती में क्या कहते हैं? | જામુન, जाम्बु, झम्बूडी |
जामुन को तेलुगु में क्या कहते हैं? | జామున్, नीरेडु, जम्बूवू |
जामुन को तमिल में क्या कहते हैं? | ஜாமூன், जंबुनावल |
जामुन को बंगाली में क्या कहते हैं? | জামুন, कालाजाम |
जामुन को कन्नड़ में क्या कहते हैं? | जम्बुनेराले, नराला |
चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जामुन के पर्यायवाची शब्द
जामुन का पर्यायवाची | जम्बू, जंबूफल, ब्लैकबेरी, कृष्णबदरी, जंबुल |
जामुन खाने से क्या लाभ है?
No 1: जामुन खाने से दांत और मसूड़ों में दर्द की शिकायत खत्म हो जाती है।
No 2: जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।
No 3: जामुन में पाए जाने वाले विटामिन से हमारी त्वचा सुंदर होती हैं, जामुन हमारे शरीर और चेहरे से फोड़े फुंसी, मुंहासे और झुर्रियां जैसी बीमारियों को दूर रखता है।
No 4: जामुन के अंदर पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से हमारे शरीर में डायबिटीज जैसी बीमारिया उत्पन्न नहीं होती है।
No 5: जामुन खाने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
No 6: जामुन के अंदर फाइबर और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो कि हमारे वजन को कम करने में फायदेमंद है।
No 7: जामुन के अंदर खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जामुन के सेवन से मिलने वाले सभी विटामिन के कारण हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर पड़ जाती है।
एक केले में कितनी कैलोरी होती है?
जामुन खाने से क्या नुकसान है? (Jamun side effects)
No 1: जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में उल्टी, दस्त, बेचैनी होना, जी घबराना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
No 2: सुबह सुबह खाली पेट जामुन खाने से एसिडिटी और पेट में गैस बनने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
No 3: जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए, वरना आपके शरीर में अपच और पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
No 4: ज्यादा मात्रा में जामुन खाने से आपके शरीर में कब्ज हो सकती है।
करेले को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
क्या जामुन बच्चे को काला करता है?
काफी लोगों का कहना है कि गर्भवती महिला को जामुन नहीं खाने चाहिए, इससे उनके होने वाले बच्चे का रंग काला हो जाता है, पर वाकई क्या जामुन बच्चे को काला करता है, क्या प्रेगनेंसी में काला जामुन खा सकते हैं, आइए जानते हैं।
जामुन के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और जामुन खाने से बच्चों का रंग काला होता है इसका कोई प्रमाण मौजूद नहीं है।
जामुन के अंदर लोहा, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा पाया जाती है, जो बच्चों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है, इसलिए यहां हम कहेंगे कि जामुन खाने से बच्चों का रंग काला नहीं होता है।
People also ask: आपके पूछे गए सवाल
Q : खाली पेट जामुन खाने से क्या होता है?
Ans: सुबह सुबह खाली पेट जामुन खाने से एसिडिटी और पेट में गैस बनने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Q : क्या जामुन से पेट में दर्द हो सकता है?
Ans: नॉर्मल अगर हम जामुन खाते हैं तो इससे हमें काफी ज्यादा फायदे होते हैं, पर यदि अगर आप पानी पीने के तुरंत बाद जामुन खाते हैं या जामुन खाने के बाद दूध पीते हैं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Q : जामुन का पेड़ कितने साल में फल देता है?
Ans: जामुन के पेड़ में लगभग 4 साल के बाद फल आने शुरू हो जाते हैं पर जामुन का पेड़ पूरी तरह 7 से 8 साल के बाद फल देता है।
Q : जामुन का वैज्ञानिक नाम क्या है?
Ans: जामुन का वैज्ञानिक नाम “Syzygium cumini” हैं।
Q : जामुन का पेड़ कितना बड़ा होता है?
Ans: जामुन का पेड़ लगभग 20 से 25 फुट लंबाई वाला होता है।
Q : जामुन के पेड़ में फूल कब आता है?
Ans: जामुन के पेड़ में 4 साल के बाद फूल आने शुरू हो जाते हैं।
Q : क्या प्रेगनेंसी में काला जामुन खा सकते है?
Ans: जी हां प्रेग्नेंसी के दौरान आप जामुन खा सकते हैं, क्योंकि जामुन के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
इन्हें भी पढ़ें:
- लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
- पागल का फुल फॉर्म क्या होता है?
- हिंदी को संस्कृत में ट्रांसलेट करने वाले Apps
- मेष राशि में कौन से अक्षर आते हैं?
- मेष राशि का स्वामी कौन है?
Disclaimer:
निम्नलिखित सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा वेबसाइटों से प्राप्त जानकारी का उपयोग करके बनाई गई है। इसका उद्देश्य आपको बहुमूल्य जागरूकता और ज्ञान प्रदान करना है। हालाँकि, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।