सिंह राशि के नाम के अक्षर, पहचान चिन्ह की जानकारी हिंदी में
सिंह राशि का पहचान चिन्ह “शेर” है और इसे इंग्लिश में “LEO” कहते हैं, सिंह राशि के लोग निडर होते हैं, इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है, इस राशि के लोग अपने जीवन मैं आने वाले कमजोर पलों का साहस के साथ सामना करते हैं।
अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको हमारा यह लेख पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए, क्योंकि आज के इस लेख में हमने आपको “Singh rashi ke akshar, सिंह राशि के लोग कैसे होते हैं, सिंह राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं” इत्यादि से संबंधित पूरी जानकारी दी गई हैं।

Singh/Leo राशि की सामान्य जानकारी
राशि का नाम | सिंह (LEO) |
राशि का पहचान चिन्ह (Singh/Leo rashi symbol) | शेर 🦁 |
शुभ अंक (Singh/Leo rashi lucky number) | 1 और 4 |
शुभ रंग (Singh/Leo rashi shubh rang) | पीला और आसमानी |
शुभ दिन (Singh/Leo rashi shubh din) | रविवार, मंगलवार और गुरुवार |
सिंह राशि का स्वामी (Singh/Leo rashi swami) | सूर्य |
सिंह राशि तत्त्व | अग्नि – आग |
सिंह राशि का अंग्रेजी नाम (Singh rashi in english) | LEO |
राशियों में सिंह राशि का स्थान | 5वा |
सिंह राशि की पहचान शेर से होती है और सिंह राशि के लोग शेर के समान साहसी और निडर होते हैं, सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ अंक (leo rashi lucky number) 1 और 4 है, इस राशि का स्वामी सूर्य को कहा गया है और इसका राशि तत्व अग्नि है।
सभी राशियों में सिंह राशि का स्थान पांचवा है, इस राशि के लोगों के लिए पीला और आसमानी रंग शुभ माना गया है साथ ही रविवार मंगलवार और गुरुवार का दिन इस राशि के लोगों के लिए अति शुभकारी है।
सिंह राशि के नाम के अक्षर हिन्दी में (Leo Rashi Letters in hindi)
Singh/Leo rashi name letters in hindi | मा, मी, मू, में, मो, ता, ती, तू, ते |
सिंह राशि के नाम का शुरुआती पहला अक्षर हिंदी में “मा, मी, मू, में, मो, ता, ती, तू, ते” से शुरू होता है।
सिंह राशि के नाम के अक्षर अंग्रेजी में (Leo Rashi Letters in english)
Singh/Leo rashi name letters in english | Maa, Me, Moo, Mein, Mo, Taa, Tee, Too, Te |
सिंह राशि के जातकों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी में ” Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te” से शुरू होता है।
तुला राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?
सिंह राशि के लड़के कैसे होते हैं?
जैसा की आप सभी को पता है सिंह राशि का प्रतीक चिन्ह शेर है और सिंह राशि के लड़कों में साहस की कोई कमी नहीं होती है इस राशि के लड़के दूसरे लोगों के प्रति अपने मन में दया भाव रखते हैं जब भी किसी को कोई तकलीफ होती है तो इस राशि के लोग उनकी सहायता करने के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं।
सिंह राशि के लड़के अपनी दोस्ती के प्रति वफादार होते हैं अगर आप सिंह राशि के लोगों से दोस्ती करते हैं तो यह आपकी दोस्ती का कभी गलत फायदा नहीं उठाएंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर यह हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।
कन्या राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?
सिंह राशि की लड़कियां कैसी होती है?
सिंह राशि की लड़कियां अपने जीवन साथी के साथ वफादार रहती हैं, इस राशि की लड़कियों को सजना सवरना काफी पसंद होता है यह जब भी घर से बाहर निकलती है तो काफी ज्यादा सज सवरकर निकलती हैं, सिंह राशि की लड़कियां निडर और साहसी होती है यह कभी किसी से नहीं डरती है।
इस राशि की लड़कियां काफी गुस्से वाली होती है इनको काफी जल्दी गुस्सा आ जाता है पर इनका दिल एकदम साफ होता है यह जिस से भी दोस्ती करती हैं उसके साथ हमेशा वफादार रहती हैं।
मकर राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?
सिंह राशि की कमजोरी क्या है?
सिंह राशि के लोगों का स्वभाव काफी ज्यादा गुस्से वाला होता है इस राशि के लोगों को बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है और अगर यह किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं तो उस वक्त यह काफी ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं,
अगर यह किसी काम को करने की ठान ले तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं, साथ ही अगर इन्हें किसी काम को करवाना हो तो उस काम को करवाने के लिए यह अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, इस राशि के लोग कभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं अपने आप को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहते हैं।
धनु राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?
People also ask: आपके सवालों के जवाब
Q : सिंह राशि वालों को गुस्सा क्यों आता है?
Ans: जैसा की आप सभी को पता है सिंह राशि की पहचान शेर से होती है उसी प्रकार सिंह राशि के लोग शेर के समान काफी ज्यादा आक्रामक होते हैं, जो कि गुस्से से भरे होते हैं, इस राशि के लोगों को जब गुस्सा आता है तो उस वक्त इन्हे कुछ और नही सुझता है, सिंह राशि के लोगों के साथ कभी भी गलत बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस राशि के लोग गलत चीजों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
Q : सिंह राशि की शत्रु राशि कौन सी है?
Ans: सिंह राशि वाले लोगों को मकर राशि और तुला राशि के लोगों से खतरा बना रहता है क्योंकि सिंह राशि की तुला और मकर राशि वाले लोगों के साथ काफी कम बनती है।
Q : सिंह राशि का दोस्त कौन है?
Ans: सिंह राशि वाले लोगों के लिए वृश्चिक, मेष और धनु राशि के लोग काफी अच्छे होते हैं, इन राशियों के लोगों के साथ सिंह राशि की काफी अच्छी बनती है क्योंकि सिंह राशि की वृश्चिक, मेष और धनु मित्र राशियां हैं।
Q : सिंह राशि का लकी नंबर क्या है?
Ans: सिंह राशि के लोगों के लिए लकी नंबर 1 और 4 है।
Q : सिंह राशि के देवता कौन है?
Ans: सिंह राशि के देवता “सूर्य” को माना जाता है और सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार, मंगलवार और गुरुवार का दिन शुभकारी है।
Q : सिंह राशि वालों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए?
Ans: सिंह राशि के लोगों को पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि सिंह राशि के लोगों के लिए पीला और आसमानी रंग शुभ है।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
इन्हें भी पढ़ें: